ए अहमद सौदागर लखनऊ। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया पार्षद कार्यालय में ने जश्न के दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इस ऐतिहासिक जीत को जनसमर्थन की जीत बताया। ढोल-नगाड़ों पर कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
लखनऊ चिनहट वार्ड पार्षद अरूण कुमार राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे मजबूत और जन-आधारित राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। यह परिणाम केवल वोटों का आंकड़ा नहीं, बल्कि जन-विश्वास, राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति की विजय है।
हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी की रणनीतिक क्षमता तथा गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रही है।
विपरीत परिस्थितियों, चुनौतियों और बाधाओं के बावजूद हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस साहस और समर्पण के साथ कार्य किया, वह प्रेरणादायक है। बंगाल की धरती पर भाजपा का निरंतर बढ़ता जनाधार इस बात का प्रमाण है कि जनता अब परिवर्तन चाहती है और राष्ट्रहित की राजनीति को अपना रही है। कार्यक्रम में वर्तमान मंडल अध्यक्ष कमल पांडे नरेंद्र श्रीवास्तव विजय शर्मा प्रदीप विश्वकर्मा बबन लाल शैलेंद्र गुप्ता विजय बजरंगी रजिया भाभी नवीन राय आदि लोग उपस्थित रहे




