August 8, 2026 2:12 am

धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

सीतापुर/बर‌ई जलालपुर। मनिकापुर गांव में धूमधाम संविधान दिवस मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन डॉ नत्थाराम विमल द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आए समाजसेवी सुधीर कुमार राजवंशी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा हमारे देश में प्रति वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है इस दिन का मुख्य उद्देश्य संविधान की विशेषता को लोगों को जानकारी प्रदान करना है।हमें संविधान में मिले आधिकारों को जानना जरूरी है, और जब तक हम शिक्षत नहीं होंगे, तब तक हम अपने आधिकारों को नहीं जान सकते। इस मौके पर कौशलेश यादव, डॉक्टर धर्मपाल, अनिल भारती, मनोज जिला विधिक सेवक प्राधिकरण सीतापुर, ललित कुमार, परिक्रमादीन, इं० रामेंद्र कुमार, मास्टर सुरेश कुमार विमल आदि लोग मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!