पुलिस पीड़ित पिता की तहरीर पर पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र स्थित अमेठियन का पुरवा गांव निवासी 28 वर्षीय प्रशांत कुमार सिंह ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव शनिवार को घर में फांसी के फंदे से लटका मिला था। इस मामले में मृतक के पिता अशोक कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की पत्नी सहित ससुराल वालों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित कर जान देने के मजबूर किया। पुलिस पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
बताते चलें कि नगराम क्षेत्र स्थित अमेठियन का पुरवा मजरा बहरौली गांव निवासी अशोक कुमार सिंह परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है उनके 28 वर्षीय बेटे प्रशांत कुमार सिंह ने शनिवार को घर में खुदकुशी कर ली थी। रविवार को मृतक के पिता अशोक कुमार सिंह थाने पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहू ममता सिंह उर्फ रूचि सिंह अपने पिता राजकरन सिंह, मां श्याम कुमारी व अपनी बहनों के साथ मिलकर उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।




