डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में की पैदल गश्त
मातहतों के साथ डीसीपी पूर्वी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों का लिया जायजा
ए अहमद सौदागर लखनऊ। रविवार को नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है और आगामी बीस अक्टूबर 2026 को दशहरा पर्व है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजधानी पुलिस अलर्ट पर है। सुरक्षा के मद्देनजर रविवार शाम डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट, एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल एवं बम निरोधक दस्ते के साथ गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का गहनता से निरीक्षण किया।
इस दौरान डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने सुरक्षा को लेकर मातहतों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों एवं संदिग्ध वस्तुओं की संघन चेकिंग की गई और सुरक्षा के दृष्टिगत पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को त्योहार के दौरान हर समय पैनी नजर रखने के लिए निर्देश दिए।





