रहीमाबाद लखनऊ। (ए.पी.एन. संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र प्रदेश सरकार जहां किसानों के लिए नित नई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर किसानों की आय दोगुनी करने के अथक प्रयास कर रही है वहीं जिम्मेदारो की संवेदनहीनता से अधिकारी मस्त है और किसानों बागवानों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा था। क्षेत्र की नहरें पिछले करीब एक माह से ज्यादा समय से सूखी पड़ी थी। काफी इंतजार के बाद अब नहरों में पानी देख किसानों,बागवानों के मुरझाए चेहरों पर चमक देखने को मिली है।
ज्ञात हो कि मलिहाबाद क्षेत्र के रहीमाबाद के ससपन,अंबरखेड़ा,कुशलखेड़ाजमोलिया,मुड़ियारा,दिलवारनगर, कहला,सुरगौला सहित कई दर्जनों गांव से होकर गुजरी ससपन माइनर की नहर इन गांवों की लाइफ लाइन कही जाती है, जिससे हजारों बीघा खेती और हजारो बीघा बाग की सिंचाई की जाती है। पिछले महीने नहरों में पानी न आने के कारण इसकी शिकायत ग्रामीणों ने क्षेत्रीय सांसद,से की थी सांसद ने अधिकारियों को जल्दसे जल्द नहरों में पानी पहुंचाने के लिए का आश्वासन दिया । उसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने जरूरी कार्रवाई करते हुए नहरों में पानी छोड़ा। कुशल खेडा निवासी
किसान रईस अहमद,बागवान विकास सिंह ने बताया कि बागों को मार्च माह से पानी की आवश्यकता होती है लेकिन अप्रैल में आम की फसल को पानी की अति अवश्यकता होती है पूरे अप्रैल माह नहरों में पानी नही रहा जिस कारण बागवानों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन अब बागों में लग रहे पानी से पेड़ो में निकले नए कोपलों को बड़ी मजबूती मिलेगी साथ आम की फसल भी अच्छी ग्रोथ करेंगी जिससे आम के आकार और स्वाद में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।




