November 3, 2026 11:56 pm

नागरिक सुरक्षा, सीतापुर के नवनियुक्त उप नियंत्रक श्री वेद प्रकाश जी का वार्डन साथियों ने किया स्वागत

सीतापुर। नागरिक सुरक्षा संगठन, सीतापुर में 01 अक्टूबर 2026 को उप नियंत्रक के पद पर श्री वेद प्रकाश जी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आज संगठन में हर्ष का माहौल रहा।

 

02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी श्री राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में नागरिक सुरक्षा के वार्डन साथियों ने प्रतिभाग किया।

 

इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारियों एवं सेक्टर वार्डन आशीष कुमार, कुलदीप सिंह, संदीप कुमार, साहब लाल, कुलदीप राठौर, भूपेन्द्र सिंह सहित समस्त वार्डन पदाधिकारियों ने कार्यालय नागरिक सुरक्षा, सीतापुर में नवनियुक्त उप नियंत्रक महोदय श्री वेद प्रकाश जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर जनपद में आगमन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

इस दौरान उप नियंत्रक महोदय ने कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन सेवा, अनुशासन, समर्पण और जनसहयोग की भावना पर आधारित है और संगठन की वास्तविक शक्ति वार्डन साथियों की सक्रिय सहभागिता में निहित है। उन्होंने सभी के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोपयोगी बनाने का आह्वान किया। शीघ्र ही मुख्य वार्डन महोदय के साथ बैठक कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!