मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व 500 रुपए की नकदी लूट ले गए लुटेरे
ए अहमद सौदागर लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात ड्यूटी से वापस घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को तीन बदमाशों ने रोक लिया और मारपीट कर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व नकदी लूट कर भाग भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लुटेरों को दबोचने के लिए नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू किया, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लग सके। पुलिस के मुताबिक आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की पड़ताल की जा रही है।
रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र स्थित सेहगो पश्चिम गांव निवासी अजीत सिंह निगोहां क्षेत्र में नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह शनिवार देर रात करीब तीन बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे कि जैसे ही वह लालापुर दखिना टावर के पास पहुंचे कि तभी असलहों एवं लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। अजीत कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने अजीत सिंह के ऊपर जानलेवा हमला कर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व नकदी लूट कर भाग निकले। सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज के मुताबिक बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।




