मलिहाबाद। लखनऊ के मलिहाबाद में रविवार सुबह एक निजी अस्पताल में दो दिन के नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। उनका कहना है कि जन्म के बाद नवजात बिल्कुल स्वस्थ था।लखनऊ के मलिहाबाद में राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद छेत्र में रविवार सुबह एक निजी अस्पताल में दो दिन के नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कटाने के बाद और उनका कहना है कि जन्म के बाद नवजात बिल्कुल स्वस्थ था।मलिहाबाद के कसमंडी खुर्द निवासी सुहैल खान की गर्भवती पत्नी शबा का ऑपरेशन निजी अस्पताल में दिनांक 23 को को भर्ती कराया था दो 24 को ऑपरेशन किया गया था।
लेकिन दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। लखनऊ हरदोई रोड मलिहाबाद चौराहे से 200 मीटर दूरी स्थित लखनऊ की ओर के निकट एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया, डिलीवरी के बाद जच्चा बच्चा स्वस्थ थे। डॉक्टरों ने बताया था कि नॉर्मल प्रक्रिया हैं, थोड़ी देर तक बच्चे को आईसीयू में रखेंगे। उसके बाद मां को सौंप देंगे। लेकिन कई घंटे गुजर जाने के बाद भीअचानक एक अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि नवजात बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते खूब जमकर हंगामा काटा और इसके बाद वीडियो भी वायरल हुआ। इस संबंध में सीएससी अधीक्षक अपूर्ण भटनागर का कहना है कि इस प्रकरण की अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है अगर मिलेगी इसकी जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी।




