August 8, 2026 2:16 am

नोएडा में श्रमिकों का उपद्रव: सायरन बजाती दौड़ती रही गाडियां, मुस्तैद रहे जवान 

सेक्टर 62 और सेक्टर 84 सहित आसपास का इलाका छावनी में तब्दील रहा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आम तौर पर नोएडा के फेस दो, सेक्टर 60, सेक्टर 62 और सेक्टर 84 सहित आसपास दिन में तिल रखने का ठौर नहीं मिलता, लेकिन सोमवार को यहां का नजारा बदला था। जहां राहगीरों की भीड़ रहती थी वहां पुलिस के जवानों की बूटों की धमक और पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की सायरन बजाती नीली बत्ती की गाड़ियों की आवाजाही लगी थी। माहौल तनावपूर्ण, लेकिन शांति बरकरार थी।

नोएडा के फेस दो सेक्टर 60, सेक्टर 62 और सेक्टर 84 में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों ने सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भड़के श्रमिकों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ के अलावा आगजनी जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम दिया जो कानून से हटकर है। घंटों तक चले उपद्रव में कई लोग जख्मी भी हुए। उनका आक्रोश देख सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं और राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यही नहीं बताया जा रहा है एंबुलेंस भी भीड़ में फंसी रही।

सोमवार को हुए बवाल का असर मंगलवार को भी देखने को मिला दुकानों और ठेलों पर भीड़ तो थी, लेकिन खाकी वर्दी ही नजर आ रही थी। पुलिस के आलाधिकारी मंगलवार को भी दल-बल के साथ मुस्तैद थे। शायद कल से सबक लेते हुए मंगलवार सुबह से ही मुस्तैद थी। पुलिस के बड़े अफसर भी घटनास्थल और आसपास पल-पल की खबरें लेने में लगे थे। फैक्ट्री प्रशासन और उसमें काम करने वाले कर्मचारियों में क्या चल रहा है, श्रमिक क्या कर रहे हैं और क्या करने वाले हैं तमाम बातें हवा में तैर रही थी। वहीं सूबे के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण भी पूरे घटनाक्रम की अपने स्तर से जांच-पड़ताल कर रहे हैं। उनका दो टूक शब्दों में कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध चेहरे मिलें हैं, जिनके बारे में गहनता से छानबीन की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!