August 8, 2026 2:21 am

पकड़ी गई डॉ शाहीन ने किया बड़ा खुलासा: अयोध्या सहित यूपी को दहलाने की थी बड़ी साज़िश 

सूबे में छिपे संदिग्धों के खंगाले जा रहे ब्योरा, अभी और भी गिरफ्त में आ सकते हैं आतंकी 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की साज़िश रचने वालों के पकड़े जाने के बाद भी यूपी महफूज़ नहीं है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े देश विरोधी अपने अभियान में जुट गए हैं। बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मैट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके से पहले दबोची गईं महिला आतंकी डॉक्टर शाहीन शाहिद सहित अन्य आतंकियों के इरादे ठीक नहीं थे। वे अपने नापाक इरादों में कामयाब होने के लिए देश व प्रदेश में कई जगहों पर तबाही मचाने की योजना बनाई थी।

जानकार बताते हैं कि दिल्ली के बाद दूसरा निशाना राम की नगरी थी, लेकिन इनके क्रूर इरादों को ध्वस्त करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने महिला डॉक्टर सहित पांच डॉक्टरों को दबोचकर इनके नापाक मंसूबों को कुचल दिया।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए ) को सुराग मिले हैं कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल फरार आतंकी फिर से तबाही मचाने की योजना बना रहा है।

लखनऊ के खंदारी बाजार की रहने वाली डॉ शाहीन शाहिद, उसके भाई डॉ परवेज अंसारी सहित धरे गए पांच आतंकियों ने जांच एजेंसियों के आलाधिकारियों के सामने अपने नापाक मंसूबों को पेश किया तो पता चला कि डॉ शाहीन ही इस आतंकी गिरोह की मास्टरमाइंड रही।

गौर करने की बात यह है कि कुछ दशक पूर्व बीहड़ की महिला डकैतों का बड़ा जलजला रहा, लेकिन वे एक-दूसरे के विरोधियों के लिए हथियार उठाया था। उनके भीतर कभी भी देश विरोधी का डंका नहीं था, लेकिन डॉक्टर शाहीन शाहिद का मंसूबा ऐसा सामने आया कि वह तो देश की दुश्मन बन आतंकियों का दामन थाम मानो एक विशेष समुदाय को शर्मिन्दा करने के लिए मजबूर कर दिया।

सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त में आई डॉ शाहीन ने पूछताछ में अपने नापाक इरादों को पेश किया तो कुछ देर के लिए जिम्मेदार अफसर भी सन्न रह गए।

आतंकी गिरोह की मास्टरमाइंड डॉ शाहीन मानों आतंकी यासीन भटकल या फिर मारा गया आतंकी अफजल गुरु की तरह इरादा बनाया। बताया जा रहा है कि इसके पास से बरामद हुए कुछ अहम दस्तावेज इस बार की चीख-चीखकर गवाही दे रहे हैं कि दिल्ली के बाद यूपी के महत्वपूर्ण रेल, रेलवे स्टेशन, अयोध्या, मथुरा, काशी के अलावा कई ऐतिहासिक स्थल भी महिला आतंकी डॉक्टर शाहीन के निशाने पर थे।

एटीएस और स्थानीय पुलिस इनकी जडें खोदने में जुटी

बताया जा रहा है कि बीते दिनों दिल्ली के लाल किला मैट्रो स्टेशन के पास हुए बम ब्लास्ट के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ी राजधानी लखनऊ के खंदारी बाजार निवासी डॉ शाहीन शाहिद और उसके भाई डॉ परवेज अंसारी का नाम इस आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। महिला आतंकी डॉक्टर शाहीन बम धमाके की मास्टरमाइंड बताई जा रही है जबकि डॉ परवेज उसका सबसे भरोसेमंद मददगार बताया जा रहा है। इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं इसके बारे में जांच एजेंसियां, एटीएस और पुलिस इनकी कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!