सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के माढरमऊ गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में अपनों के हाथों अपनों का खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते साल और हाल ही में हुई कई घटनाओं को को लोग भुला भी नहीं पाए थे कि सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित माढरमऊ गांव में एक खूनी पति ने पत्नी की हत्या कर सनसनी फैला दी।
नशे में चूर होकर घर आने पर पत्नी समझाया वह समझने के बजाय पत्नी के लिए काल बन गया। कहासुनी के बाद इतनी बढ़ गई कि बेखौफ पति गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे कातिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन कर रही है।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र स्थित समाघो गांव निवासी 45 वर्षीय नन्ही करीब डेढ़ साल से राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के माढरमऊ कलॉ गांव में रहने वाले अपने दामाद रवि के यहां पति नन्हकऊ के साथ रहतीं थीं। बताया जा रहा है कि बेटी-दामाद के पास रहते हुए भी नन्हकऊ अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। आए दिन नशे में धूत होकर पत्नी नन्ही से मारपीट कर रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उसे शराब पीने की तलब लगी और पत्नी नन्ही से रूपए मांगना शुरू कर दिया। जैसे ही नन्ही ने पैसे देने से इंकार किया तो खूनी नन्हकऊ के सिर पर खून सवार हो गया और मारपीट करने के दौरान नन्ही की गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया। हत्या किए जाने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका नन्ही के दामाद रवि ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश करने वाले कातिल नन्हकऊ को गिरफ्तार कर लिया।
पेशेवर अपराधियों से अधिक अपनों से खतरा
जिसने साथ सात फेरे लेने के बाद जिंदगी गुजारने का वादा किया उसी कलयुगी पति ने ले ली जान राजधानी में रहने वालों पर पेशेवर अपराधियों से अधिक अब अपनों से खतरा मंडराने लगा है। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित माढरमऊ कलॉ गांव में शुक्रवार को महिला नन्ही की हत्या के बाद एक बार फिर साफ हो गया है कि आखिर किस पर कोई यकीन करे, जब अपने ही अपनों की जान लेने में तुले हुए हैं। यह तो महज बानगी भर है इससे पहले भी कई लोग अपनों की जान लेकर अपना हाथ खून से लाल कर चुके हैं।




