मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र आज में खण्ड शिक्षा अधिकारी पदम् शेखर मौर्य के संयोजन में आयोजित स्कूल चलो अभियान रैली को ब्लाक प्रमुख मलिहाबाद निर्मल कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पाठ्य पुस्तकों का वितरणकिया। तथा नव प्रवेशी कक्षा एक के बच्चों को तिलक लगाकर माला पहना कर उनका उत्साह वर्धन किया। ब्लाक प्रमुख निर्मल कुमार वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान कर रही है जिससे प्रदेश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद पदम् शेखर मौर्य ने कहा मलिहाबाद बहुत जल्द निपुण ब्लाक बनेगा। खण्ड विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार मिश्रा ने विधालयो को ब्लाक स्तर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विद्यालय के इंचार्ज दिनेश चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अवधेश कुमार ने किया। विद्यालय स्तर पर भी पुरे ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी। इस अवसर पर ए डी ओ पंचायत शिव ओम ग्राम प्रधान अमर सिंह शिक्षक अवधेश कुमार आनंद वर्मा तरनजीत कौर अलका विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।




