August 8, 2026 2:19 am

पर्यटन मंत्री एवं पशुधन विकास मंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एवं पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।दोनों महापुरूषों के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जारी एक संदेश में मंत्रिगणों ने कहा है कि गांधी जी स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत थे। उन्होंने पूरी दुनिया एवं भारत में अपनी सत्य, अहिंसा के विचार से प्रभावित किया। उनकी सत्याग्रह की अवधारणा की नीव अहिंसा के सिद्धांत पर रखी गई थी, जिसने भारत समेत पूरे विश्व में नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया।

पूरा देश महात्मा गांधी जी के योगदान के प्रति कृतज्ञ है। आने वाली पीढ़ियां उनके व्यक्तित्व, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेती रहेंगी।मंत्रिगणों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा कि देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘जय जवान, जय किसान’’ का नारा दिया था, जो उस दौर में भारतीयों को किसानों के प्रति सम्मान एवं जवानों को देश की रक्षा के लिए प्रेरित किया था। उनका सादा जीवन उच्च विचार का संदेश सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत आज भी बना हुआ है।

ये भी पढ़े

https://abhinavprabhatnews.dreamhosters.com/district-news/21771/

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!