August 8, 2026 2:14 am

पारा: असली पैकेट, नकली सिगरेट, दिल्ली, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में करते थे सप्लाई 

अपराध शाखा व पारा पुलिस की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 

दस लाख रुपए कीमत का नकली सिगरेट के अलावा एक कार बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। दिल्ली, मध्यप्रदेश व यूपी सहित कई राज्यों में बड़े पैमाने पर नकली सिगरेट कार में लादकर उन्हें धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। पार पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर नकली सिगरेट बेचने वाले गिरोह का राजफाश कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से करीब दस लाख रुपए कीमत का नकली सिगरेट व घटना में इस्तेमाल एक कार बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर पारा व अपराध शाखा की टीम ने शनिवार को एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो अंतरराज्यीय स्तर पर नकली सिगरेट का धंधा कर रहा था।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान मध्यप्रदेश राज्य के गणेशपुरा मुरैना निवासी शादाब अली व शोएब अली के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों का एक संगठित गिरोह है जो बड़े पैमाने पर नकली सिगरेट का अवैध कारोबार करते हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग नकली सिगरेट दिल्ली के सदर बाजार से लाकर राजधानी लखनऊ तथा उसके आसपास इलाकों में सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। दोनों ने पुलिस को यह भी बताया कि दिल्ली, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों से नकली सिगरेट बनाने वाले से सिगरेट लाकर यूपी, बिहार के अलावा अन्य राज्यों में नकली सिगरेट की सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!