ए अहमद सौदागर लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुद्धेश्वर चौराहे पर ई-रिक्शा में सफर कर रही महिला कुसुम पाल का पर्स चोरी हो गया। पर्स में सोने-चांदी के गहने टॉप्स, नथनी, मंगलसूत्र, लॉकेट, पायल, 3,500 सौ रुपए नकद और जरूरी दस्तावेज रखे थे। पीड़ित महिला की सूचना पर पारा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है।





