मलिहाबाद लखनऊ। सोमवार को थाना रहीमाबाद के अंतर्गत रहीमाबाद अवध ग्रामीण बैंक के सामने से पीकप डाला up 32 LN5890 जो संडीला की तरफ से आ रहा था वही बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते छात्र जो लखनऊ राजाजीपुरम का आकाश जिसकी मोटर साइकिल संख्या UP 30 AR 2012 जो हरदोई जनपद के संडीला बी ए के पेपर देने जा रहा था जोर दार टक्कर की वजह से उसका पैर टूट गया। आकाश ने हेलमेट लगाया हुआ था इस वजह से उसका सर बच गया पर गंभीर रूप से घायल आकाश को पुलिस व राहगीरों की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार कर ट्रामा सेन्टर भेजा दिया है । मिली जानकारी के मुताबिक आकाश उम्र 21 वर्ष पुत्र राम विलास राजाजीपुरम लखनऊ का है, पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही निजी वाहन से इलाज के लिए मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पिकप डाले को पुलिस ने अपनी हिरासत मे ले लिया है।
रिपोर्ट – रामू गौतम




