सहायक पुलिस आयुक्त 112 ने आधुनिक उपकरणों के बारे में दी अहम जानकारी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिसिंग और बेहतर हो इसके लिए डीटीयू में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस
दौरान क्राइम सीन किट व पीटीजेड सहित कई तरह की अहम जानकारियां पीआरवी जवानों को दी गई।
पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में शनिवार को जिला प्रशिक्षण इकाई (डीटीयू) पुलिस कमिश्नरेट में पीआरवी जवानों को एक विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त 112 महोदया ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी पीआरवी कर्मियों को आधुनिक तकनीकी उपकरणों के प्रभावी, पारदर्शी एवं विधिसम्मत उपयोग के बारे में अहम जानकारी देकर उन्हें दिशानिर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक तकनीक पुलिसिंग का दौर है जो मानो एक अंग बन चुकी है। उन्होंने कहा कि तकनीकी उपकरणों के प्रभावी इस्तेमाल से जहां अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने का कार्य कर सकता है। जब आमजन को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवा भी उपलब्ध कराई जा सकती है। कार्यक्रम के समापन पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी तकनीकी प्रशिक्षण के जरिए से अपनी कार्यक्षमता को और मजबूत तथा बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर भारी संख्या में पीआरवी के जवान मौजूद थे।




