August 8, 2026 2:21 am

पीजीआई: रीता झा के गले से चेन लुटने वाला लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में हुआ जख्मी 

पैर में गोली धंसते ही हुआ लंगड़ा, मौके से अवैध असलहा व कारतूस बरामद

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में बीते 17 फरवरी को वृंदावन कालोनी सेक्टर 11 में रहने वाले बैंक मैनेजर की पत्नी रीता झा के गले से झपट्टा मारकर चेन लूटने वाले बदमाश और पीजीआई पुलिस का शुक्रवार देर रात बरौली इलाके में आमना-सामना हो गया। बदमाश और पुलिस के बीच जमकर गोलियों की बौछार हुई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगते ही वह वहीं लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस को मौके से अवैध असलहा, कारतूस, लूटी गई चेन, नकदी व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक पीजीआई की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में तैनात प्रबंधक प्रवीण झा की पत्नी रीता झा बीते मंगलवार को बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौटी और घर के सामने बैठकर धूप सेंक रही थी कि इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनके गले से चेन छीन कर भाग निकले।

बताया जा रहा है रीता झा बहादुरी का परिचय देते हुए बदमाशों का पीछा करते हुए दौड़ाया, लेकिन बदमाश भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने के बाद तलाश शुरू की।

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम लुटेरों की तलाश में जुटी थी कि शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध बरौली रेलवे ओवरब्रिज के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घेरेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी। पुलिस का दावा है कि इस बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली जा धंसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गिर पड़ा। एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम कोतवाली नगर सुल्तानपुर निवासी विवेक कुमार यादव उर्फ शेरू यादव बताया। डीसीपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के खिलाफ चौक कोतवाली में रंगदारी और सुल्तानपुर कोतवाली में दुष्कर्म व धमकी का मामला दर्ज है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!