August 8, 2026 2:15 am

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मोबाइल और ₹5000 छीने

तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केसरीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ग्राम केसरीपुर निवासी रमेश (पुत्र स्वर्गीय महावीर प्रसाद) ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि 18 मार्च 2026 को शाम लगभग 6:00 बजे वह सस्पन चौराहे से अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गहदों रोड पर खड़ंजा की पुलिया के पास विपक्षी संजय पुत्र अजीत, निवासी ग्राम गंगाखेड़ माजरा उमरावल ने पुरानी रंजिश के चलते उसे जबरन रोक लिया।

​पीड़ित के विरोध करने पर विपक्षी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।

​पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान विपक्षियों ने जेब से ₹5,000 नगद और उसका स्मार्टफोन छीन लिया। साथ ही, दोबारा कहीं भी दिखाई देने पर जान से मार देने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

​इस मामले में जब रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिभुनायक से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!