ए. अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट कोतवाली परिसर में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर एक शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने सभी पुलिसकर्मियों को देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इंस्पेक्टर चिनहट ने इस दौरान मातहतों को संप्रभुता की शपथ के महत्व के बारे में अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एक अहम मौका है जब व्यक्ति अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं। यह शपथ संप्रभुता के महत्व और इसके पालन के प्रति संकल्प को दर्शाती है।
ये ख़बर भी पढ़ें…
उन्होंने कहा कि इस शपथ के तहत व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने का वचन देता है। इसमें अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए उनका पालन करने का संकल्प लिया जाता है, साथ ही न्याय और समानता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की जाती है, जिससे समाज में संतुलन और सौहार्द बना रहे।
जैसे ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दाहिना हाथ सीधा किया तो आवाजें गूंजने लगी कि मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता-अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूंगा।
मैं यह शपथ अपने देश की एकता-अखंडता की भावना से लड़ रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। इस मौके पर इंस्पेक्टर चिनहट के अलावा अतिरिक्त इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




