November 6, 2026 11:04 pm

पुलिस आयुक्त ने दी साइबर अपराधियों से निपटने के लिए हिदायत

कमिश्नर का फरमान जारी होते ही पुलिस ने ऑपरेशन डिजिटल कवच के तहत चलाया अभियान 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। काफी दिनों से आतंक का पर्याय बने साइबर अपराधियों की नकेल कसने और उनकी धरपकड़ के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस आयुक्त तरूण गाबा के निर्देशन में ऑपरेशन डिजिटल कवच अभियान चलाना शुरू कर दिया है।

इस पहल का मकसद डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के खिलाफ प्रभावी जांच और त्वरित कार्रवाई कर धनराशि की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बड़े स्तर पर जन-जागरूकता को बढ़ावा देना।

आईपीएस अधिकारी किरन यादव के नेतृत्व में बुधवार को एक अहम बैठक की गई। आईपीएस अफसर किरन यादव ने बताया कि ऑपरेशन डिजिटल कवच के माध्यम से कमिश्नरेट लखनऊ क्राइम ब्रांच द्वारा डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ अपराध की पहचान से तकनीकी जांच तक फाइनेंशियल Intervention से धनराशि की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी से लेकर आमजन को जागरूक करने तक समन्वित रूप से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट से डरें नहीं सतर्क रहें और इसकी सूचना 1930 पर तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट दर्ज कराएं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!