ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में जनगणना वर्ष 2027 के तहत स्व-गणना को लेकर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने महानगर स्थित पुलिस कार्यालय पर ऑनलाइन के जरिए स्व-गणना की शुरुआत की।
बताया जा रहा है कि सात मई 2026 से शुरू हुई स्व-गणना ( Self Enumeration) प्रक्रिया के तहत पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने आज आधाकारिक पोर्टल Se-census.gov.in पर ऑनलाइन जानकारी माध्यम से अपनी आवश्यक जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सफलतापूर्वक फार्म सबमिट किया। गौरतलब है कि जनगणना- 2027 के तहत नागरिकों को डिजिटल के जरिए से स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध की गई है, जिससे पारदर्शी एवं सुगम प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।




