धोखाधड़ी कर बना रखा था पांच करोड़ 75 लाख की अकूत संपत्ति
लखनऊ। मोहनलाल गंज पुलिस और नगरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई। गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच करोड़ 78 लाख 60000 से अधिक की संपत्ति कुर्क की। अभियुक्त ने संगठित धोखाधड़ी करके बनाई थी संपत्ति। गैंग लीडर प्रमोद कुमार उपाध्याय और उसके मेंबर विनोद कुमार उपाध्याय की करोड़ों की संपत्तियों पुलिस ने की कुर्क। सदस्यों की संपत्ति भी की गई कुर्क।
रियल एस्टेट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब। ओमेक्स सिटी स्थित प्लाट मकान व लग्जरी गाड़ियां कुर्क। लोगों के साथ सेना और अर्ध सैनिक बल के कर्मियों को भी बनाया था निशाना। एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडे के नेतृत्व में थाना मोहनलालगंज और नगराम पुलिस ने राजस्व टीम के साथ की बड़ी कार्रवाई।




