August 8, 2026 2:15 am

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश सुनील ढेर, जवाबी कार्रवाई में दारोगा घायल 

शहर छोड़कर भागने की फिराक में था बदमाश, पुलिस के जाल में फंसा  

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के आगरा जिले में आठ साल की बच्ची की हत्या के मामले में शनिवार सुबह तड़के पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश सुनील ढेर हो गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में है। इसी इनपुट के आधार पर बमरौली कटारा इलाके में पुलिस ने घेराबंदी की।पुलिस के अनुसार, जैसे ही टीम आरोपी के करीब पहुंची, उसने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक दरोगा गोली लगने से घायल हो गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गोली लगी। गंभीर हालत में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना 24 मार्च को सामने आई थी, जब एक जूता कारोबारी की आठ वर्षीय बेटी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें बच्ची आखिरी बार एक दुकान से लौटते हुए दिखाई दी। शक के आधार पर घर में किराए पर रहने वाले सुनील की गतिविधियों पर नजर रखी गई। जब पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली, तो आटे के कनस्तर में बच्ची का शव बरामद हुआ।

पूछताछ और जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले किराए को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें आरोपी को अपमानित महसूस हुआ। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। घटना के बाद से वह फरार था और उस पर इनाम भी घोषित किया गया था।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!