June 6, 2026 10:03 am

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 

कृष्णानगर क्षेत्र में शनिवार सुबह तड़के हुई मुठभेड़ 

लूटा गया सिगरेट से भरा बैग, महिला से लूटी गई चेन, अवैध असलहा व घटना में इस्तेमाल वाहन बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कुन्दन विहार के पास डिप्टी खेड़ा निवासी सिगरेट सेल्समैन रामबाबू व एक महिला के गले से चेन लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर कृष्णानगर की टीम ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। बदमाशों के पास से सिगरेट से भरा बैग, महिला से लूटी गई चेन के अलावा अवैध असलहा, कारतूस खोखा व घटना में इस्तेमाल वाहन बरामद हुई है।

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद के मुताबिक शनिवार को इंस्पेक्टर कृष्णानगर को सूचना मिली कि काफी दिनों से आतंक का पर्याय बने लुटेरों का एक गिरोह क्षेत्र में मंडरा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर इंस्पेक्टर कृष्णानगर सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली जा धंसी, जिससे वह वहीं गिर पड़े।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपितों की पहचान पूर्वी दिल्ली के अंबेडकरनगर दक्षिणी निवासी रोहन उर्फ गुड्डू पुत्र शिवकुमार व उपरोक्त निवासी साहिल पुत्र सूरज उर्फ राना के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका अंतरराज्यीय गिरोह गिरोह है जो दिल्ली, यूपी के अलावा अलग-अलग राज्यों तथा जिलों में लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस के मुताबिक गुड्डू के खिलाफ कुल 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि साहिल के खिलाफ भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!