August 8, 2026 2:10 am

पुलिस लाइन भ्रष्टाचार का बना गढ़: हटाए गए गणना करने वाले एक दर्जन पुलिस कर्मी

पुलिस कमिश्नर हुए सख्त, अन्य को कर रहे चिन्हित 

कमेटी की जाँच जारी रिपोर्ट आने पर दोषियों के विरुद्ध होंगी कड़ी कार्रवाई 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस लाइन में फैले भृष्टाचार को लेकर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर सख्त हो गए हैं।उन्होंने कड़ा कदम उठाते हुए गणना करने वाले बारह पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनके स्थान पर अन्य पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। पुलिस लाइन में भृष्टाचार करने वाले अन्य कर्मियों औऱ पर्यवेक्षण अधिकारियों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

लखनऊ पुलिस के मुताबिक आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ के गणना कार्यालय में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उच्च स्तरीय समिति द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। जांच समिति में पुलिस लाइन का पर्यवेक्षण करने वाले अधिकारी सम्मिलित नहीं हैं। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ पुलिस के मुताबिक, जांच की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये गणना कार्यालय में नियुक्त एक उप निरीक्षक व दो मुख्य आरक्षी एवं नौ आरक्षी सहित कुल 12 पुलिस कर्मियों को पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सिंह सेंगर नें तत्काल प्रभाव से हटाकर उनके स्थान पर अन्य पुलिस कर्मियों की नियुक्ति कर दी है।जिससे जांच किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो।

लखनऊ पुलिस के मुताबिक इसके अतिरिक्त, गणना कार्यालय में ड्यूटी आवंटन की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये कंप्यूटरीकृत सॉफ्टवेयर आधारित प्रणाली स्थापित की जा रही है, जिससे बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से ड्यूटी आवंटित की जा सके।पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सिंह सेंगर नें बताया कि पुलिस लाइन में भृष्टाचार के आरोपों की जाँच कमेटी कर रही है कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जायेगी। भृष्टाचार करने वाले को किसी भी कीमत पर छोड़ा नही जायेगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!