April 24, 2026 3:06 pm

पुलिस लाइन में भरभराकर गिरा लैंटर, टला बड़ा हादसा 

खुली व्यवस्था की पोल, पुलिस कर्मियों औऱ परिवार में दहशत 

 

लखनऊ। यूपी के गाजियाबाद पुलिस लाइन में सरकारी आवासों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। यहां एक आवास का लैंटर अचानक भरभराकर गिर गया। जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह रही कि यह हादसा भीषण गर्मी के मौसम में हुआ, जब आमतौर पर इस तरह की घटनाएं कम देखने को मिलती हैं।गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस घर में रहने वाले दरोगा ड्यूटी पर थे और उनकी पत्नी स्कूल गई हुई थीं। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, लैंटर गिरने से मकान का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास रहने वाले परिवारों में डर का माहौल बन गया है। पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों का कहना है कि पुलिस लाइन के कई सरकारी आवास लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद मरम्मत का काम या तो शुरू नहीं होता या फिर अधूरा छोड़ दिया जाता है। ऐसे में हर दिन इन मकानों में रहना किसी जोखिम से कम नहीं है।इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा। जो पुलिसकर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था संभालते हैं, उनकी खुद की सुरक्षा ही खतरे में है।प्रशासन से मांग की जा रही है कि तुरंत सभी सरकारी आवासों का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और जो भवन खतरनाक स्थिति में हैं, उन्हें खाली कराकर मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए।साथ ही, सरकारी आवासों में रहने वाले लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें। यदि कहीं दीवारों में दरार, छत से प्लास्टर गिरना या किसी तरह की कमजोरी दिखे, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, क्योंकि जर्जर इमारतें कभी भी जानलेवा साबित हो सकती हैं।

 

 

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!