November 4, 2026 1:42 am

पूर्व सांसद कौशल किशोर ने रहीमाबाद में की आत्मसम्मान रैली, शिक्षा और स्वास्थ्य को बताया सबका समान अधिकार मलिहाबाद (लखनऊ): राजधानी के

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ-हरदोई राजमार्ग के पास एक आत्मसम्मान रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कौशल किशोर ने जोर दिया कि समाज के हर वर्ग, चाहे वह अमीर हो या गरीब, को एक समान शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए।

उन्होंने सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की कमी को जल्द दूर करने की मांग की, ताकि गरीब और असहाय बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए। कार्यक्रम के दौरान रानी लक्ष्मीबाई, कांशीराम और डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नारों के साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य और माता-पिता के सम्मान पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विकास किशोर उर्फ आशु ने भारी जनसमूह का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जयदेवी कौशल, मलिहाबाद ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष अंजू सिंह उर्फ अखिलेश सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!