August 8, 2026 2:14 am

प्रदेश में अब तक 14.75 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीद

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कॉमन धान 2183 रूपये प्रति कुं० और धान ग्रेड-ए 2203 रूपये प्रति कुं० की निर्धारित दर से खरीद की जा रही है। विभिन्न धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 14.75 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान किसानों से क्रय किया गया है। इस योजना से अब तक लगभग 219936 किसानों को लाभान्वित करते हुए 2731.649 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 87147 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। खरीद केन्द्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए खरीद की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!