August 8, 2026 2:21 am

प्रदेश में अब तक 38.69 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीद

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। 05 जनवरी, 2024 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कॉमन धान 2183 रूपये प्रति कुं० और धान ग्रेड-ए 2203 रूपये प्रति कुं० की निर्धारित दर से खरीद की जा रही है। प्रदेश में इस वर्ष धान खरीद हेतु 70.00 लाख मी0टन क्रय लक्ष्य निर्धारित है। अब तक 3869667.45 मीट्रिक टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस योजना से अब तक लगभग 574236 किसानों को लाभान्वित करते हुए 7576.239 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।

ये भी पढ़ें

https://abhinavprabhatnews.dreamhosters.com/district-news/17309/
63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!