August 8, 2026 2:14 am

प्रदेश में अब तक 49.62 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीद

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में 5160 क्रय केन्द्रों के माध्यम अब तक 4962313.13 मीट्रिक टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया है। इस योजना से अब तक लगभग 737629 किसानों को लाभान्वित करते हुए 10145.761 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आज 33496.62 मीट्रिक टन खरीद हुई है। धान खरीद हेतु 70.00 लाख मी0टन क्रय लक्ष्य निर्धारित है। लक्ष्य के सापेक्ष 70 प्रतिशत से अधिक खरीद कर ली गयी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!