November 4, 2026 1:30 pm

प्रदेश में कृषि सुदृढ़ीकरण एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए 10.59 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत

बीज आधारित योजनाओं, बीज भण्डारण तथा दलहन-तिलहन मद में 150 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश में कृषि सुदृढ़ीकरण तथा किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं। इसके तहत उन्नत कृषि तकनीकों के प्रसार एवं विभिन्न बीज आधारित मदों के संचालन हेतु कुल 160 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।

प्रदेश में कृषि के आधुनिकीकरण एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिए संचालित योजना “इंटरवेंशन ऑफ इम्प्रूव्ड एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजीज फॉर ट्रांसफॉर्मिंग एग्रीकल्चर इन उत्तर प्रदेश फॉर एन्हांसिंग फार्मर्स इनकम” के अंतर्गत अनुदान संख्या-11 के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1059.82 लाख रुपये (दस करोड़ उनसठ लाख बयासी हजार रुपये) की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश में नवीनतम कृषि तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देकर फसलों की उत्पादकता और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करना है।

इसके साथ ही, कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुदान संख्या-11 के अंतर्गत बीज आधारित, बीज भण्डार, खाद्यान्न, दलहन एवं तिलहन बीजों की लागत आदि मदों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 15000.00 लाख रुपये (एक सौ पचास करोड़ रुपये) की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस वित्तीय प्रावधान से प्रदेश के कृषकों को समय पर उन्नतशील बीज उपलब्ध कराने तथा बीज भंडारण व वितरण तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!