मलिहाबाद/ लखनऊ। बेसिक शिक्षा मलिहाबाद का एक दिवसीय प्रधानाध्यापकों तथा ग्राम प्रधान एसएमसी अध्यक्ष का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र मलिहाबाद पर खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद नंद कुमार के संयोजन में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजू सिंह ने ने शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार की उपस्थिति में सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया कर शुभारंभ किया गया पूर्व माध्यमिक विद्यालय मलिहाबाद की छात्राओं द्वारा स्वागत तथा सरस्वती गीत प्रस्तुत किया गया। देश भक्ति गीत जलवा जलवा को देखकर वहां उपस्थित लोगों ने काफी सराहना की इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंजू सिंह द्वारा कहा गया कहा कि उसने कहा की आज प्रदेश सरकार द्वारा कायाकल्प का कार्यक्रम विद्यालयों को सुदृढ करने के लिए किया जा रहा है।
विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को डीबीटी के माध्यम से ₹1200 यूनिफॉर्म तथा अन्य चीजों के लिए दिए जा रहे हैं एसएससी अध्यक्ष ग्राम प्रधान तथा विद्यालय के हेड मास्टर मिलकर मलिहाबाद को शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे ले जाएंगे कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार द्वारा किया गया फहीम बेग जिला कोषाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सभी का स्वागत किया गया आरपी यादवेंद्र पांडे ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विमला चंद्रा अवधेश कुमार फहीम बेग मंजू चौधरी सत्य प्रकाश पांडे यादवेंद्र पांडे ममता त्यागी श्वेता सिंह मनोज कुमार आदि का सफल आयोजन में योगदान रहा। इस अवसर पर भारी संख्या में एसएमसी अध्यक्ष तथा मलिहाबाद ब्लॉक के हेड मास्टर तथा इंचार्ज उपस्थित रहे।




