August 8, 2026 2:18 am

प्रधानाध्यापकों तथा ग्राम प्रधानो का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में बेसिक शिक्षा मलिहाबाद का प्रधानाध्यापकों तथा ग्राम प्रधानो का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र मलिहाबाद पर खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद पदम् शेखर के संयोजन में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजू सिंह खण्ड विकास अधिकारी मलिहाबाद रविन्द्र त्रिपाठी ने शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार मंत्री फहीम बेग की उपस्थिति में सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह उर्फ़ अंजू सिंह ने कहा कि आज प्रदेश सरकार द्वारा कायाकल्प का कार्यक्रम विद्यालयों को सुदृढ करने के लिए किया जा रहा है विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को डीबीटी के माध्यम से ₹1200 यूनिफॉर्म तथा अन्य चीजों के लिए दिए जा रहे हैं खण्ड विकास अधिकारी मलिहाबाद रविन्द्र त्रिपाठी ने कहा प्रधान तथा विद्यालय के हेड मास्टर मिलकर मलिहाबाद को शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे ले जाएंगे। मलिहाबाद ब्लॉक जल्द ही निपुण ब्लॉक बनेगा।

कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार ए आर पी यादवेंद्र पाण्डे द्वारा किया गया फहीम बेग जिला कोषाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सभी का स्वागत किया गया आरपी यादवेंद्र पांडे ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर ग्राम प्रधान नवीन यादव संतोष कुमार संतोष मौर्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अवधेश कुमार फहीम बेग ए आर पी सत्य प्रकाश पांडे ए आर पी यादवेंद्र पांडे ए आर पी योगेश द्विवेदी ममता त्यागी श्वेता सिंह मनोज कुमार आदि का सफल आयोजन में योगदान रहा। इस अवसर पर भारी संख्या में प्रधान तथा मलिहाबाद ब्लॉक के हेड मास्टर तथा इंचार्ज उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!