April 22, 2026 5:53 am

प्रयागराज: पुलिस अभिरक्षा में मारे गए माफिया अतीक अहमद के करीबी ड्राईवर की गोली मारकर हत्या 

अतीक अहमद उसके भाई अशरफ का चालक रह चुका था इरफान 

जमीन का कारोबार करता था मृतक, दो भाईयों सहित अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज , घटना से इलाके में फैली सनसनी 

नहीं थम रहे अपराध, मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मारी गोली, पुलिस अफसर मौके पर 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते 15 अप्रैल 2023 को पुलिस अभिरक्षा में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हुई हत्या का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि प्रयागराज जिले के करेली थाना क्षेत्र में गुरुवार मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के ड्राइवर व करीबी रह चुके जमीन कारोबारी मोहम्मद इरफान की गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। यह सनसनीखेज वारदात हुई जब वे एक होटल पर चाय पी रहे थे। भरी भीड़ में हुई गोलियों की बौछार से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग बदमाशों को दबोचने के लिए आगे बढ़े कि खूनी खेल खेलने वाले बदमाशों ने उनपर असलहा तान मौके से भाग निकले। गोली मारकर हुई हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने घरवालों ने दो भाईयों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या के पीछे जमीन विवाद का कयास लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जिले के करेली थाना क्षेत्र निवासी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के करीबी व ड्राइवर रह चुके मोहम्मद इरफान गौस नगर में स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। बताया जा रहा है कि चाय पीने के बाद वह घर जाने के लिए निकले कि तभी गौस नगर बीच सड़क पर असलहों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने घेराबंदी कर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार बदमाश आए और इरफान के सीने में गोलियां बरसा कर मौत की नींद सुला दिया। यह माजरा देख जब-तक लोग दौड़ते कि असलहा लहराते हुए बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

किसी जानने वालों पर गहराया शक

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के करीबी व ड्राइवर रह चुके मोहम्मद इरफान की हत्या के पीछे किसी जानने वालों का हाथ माना जा रहा है। वहीं इरफान ड्राइविंग छोड़ जमीन का कारोबार करता था, इससे आंशका जताई जा रही है कहीं वर्चस्व की जंग या फिर लेन-देन को लेकर तो नहीं की गई हत्या। जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर हत्यारों की तलाश की जा रही है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!