August 8, 2026 2:16 am

​प्राथमिक विद्यालय बच्छौली में ‘वार्षिकोत्सव एवं नवारंभ’ की धूम, मेधावियों का हुआ सम्मान

औरास, उन्नाव। (संवाददाता) शिक्षा क्षेत्र औरास के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बच्छौली में सोमवार को ‘वार्षिकोत्सव एवं नवारंभ’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेधावियों के सम्मान के बीच पूरा विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि एआरपी मनीष मिश्रा, एआरपी राम मिलन तथा विशिष्ट अतिथि कवि सुमन मोहन द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के शैक्षिक वातावरण और नवाचारों की जमकर सराहना की।

वार्षिकोत्सव के दौरान साल भर शैक्षणिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मेडल और प्रमाण पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कवि सुमन मोहन ने अपनी ओजस्वी रचनाओं के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका रजनी खन्ना ने की। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और अभिभावकों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें नियमित विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ की एकजुटता चर्चा का विषय रही। शिक्षक श्री दिनेश, श्री जितेंद्र, श्री योगेश, श्री राजेश और श्रीमती रानी ने पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए टीम भावना की एक अनूठी मिसाल पेश की, जिससे आयोजन भव्य और यादगार बन गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!