November 6, 2026 9:35 pm

प्राथमिक विद्यालय बरातपुर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस; 100% साक्षरता का लिया गया संकल्प

“किताब ही सबसे बड़ी सुरक्षा”: महोली के बरातपुर में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आपदा मित्र आशीष कुमार ने दिया संदेश

 

महोली, सीतापुर। विकास खंड महोली के ग्राम बरातपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बरातपुर में आज दिनांक 08 सितंबर 2026 दिन सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकगण, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, अभिभावकगण, प्रौढ़ शिक्षा अभियान के वालंटियर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक / आपदा मित्र / अग्नि सचेतक आशीष कुमार, ग्राम बरातपुर, तहसील महोली उपस्थित रहे।

आपदा मित्र आशीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि _”किताब ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। शिक्षित बच्चा ही आपदा के समय अपने परिवार को सुरक्षित बचा सकता है।”_ उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को रोजाना स्कूल भेजें और खुद भी साक्षर बनें।

विद्यालय की सहायक अध्यापिका ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें” का नारा लगवाया और बच्चों को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। अंत में सभी ने 100% साक्षरता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!