August 8, 2026 2:19 am

फर्जी तरीके से जन्म-मृत्यु प्रमाण बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

लखनऊ। (संवाददाता) प्रदेश में जालसाजों का आतंक थम नहीं रहा है। कोई बेरोजगारों को नौकरी दिलाने तो कोई पट्टा ठेका या फिर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई बटोर कर फुर्र हो जा रहा है। यूपी एसटीएफ टीम ने शुक्रवार को गोंडा जिले के पिपरा बिटोरा इमिलिया क्षेत्र से ऐसे गिरोह को दबोचा है जो भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में फंसाया और फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण बनाने के नाम उनकी मेहनत की कमाई हड़प लिए। एसटीएफ टीम ने सगे भाई सहित पांच जालसाजों को पकड़ा है।

एसटीएफ के इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम कृष्ण नगर के भोला खेड़ा निवासी लाल बिहारी पाल, मोतीगंज गोंडा निवासी रवि वर्मा, मोतीगंज गोंडा निवासी सोनू वर्मा, वंशराज वर्मा व सत्य रोहन वर्मा बताया। इस गिरोह में रवि व सोनू सगे भाई हैं जो मिलकर ठगी की दुकान चलाते थे।

ये खबर भी पढ़ें…

टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों ने संघर्ष का बजाया बिगुल

निरीक्षक नरेन्द्र सिंह के मुताबिक पकड़ा गया लाल बिहारी हरदोई जिले के अहिरौरी गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि इनका एक संगठित गिरोह है जो फर्जी वेबसाइट साफ्टवेयर व पोर्टल के जरिए लोगों से मोटी रकम ऐंठ उनके हाथों में फर्जी दस्तावेज के जरिए बनाए गए जन्म-मृत्यु प्रमाण थमा देते हैं।

एसटीएफ को इनके पास से पांच मोबाइल फोन, 14 आयुष्मान कार्ड, सात एटीएम कार्ड, 25 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, पांच मृत्यु प्रमाण पत्र, 27 हजार छह सौ 90 रुपए की नकदी व एक वैगनआर कार बरामद हुई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!