लखनऊ।आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन,(ई. ओ. डब्लू.) नें यूपी के गोण्डा जिले में फर्जी बैनामों के माध्यम से जमीनों पर कब्जा करने वाले एक वांछित आरोपी रामकरन वर्मा को गिरफ्तार किया है।
ईओडब्ल्यू के मुताबिक गोण्डा जिले में भू-माफियों नें सरकारी औऱ जनता की जमीन के फर्जी विलेख तैयार कर निबन्धन कार्यालय सदर गोण्डा के अभिलेखागार में मूल अभिलेख में छेड़-छाड़ कर फर्जी विलेखों प्रतिस्थापित किये थे। जिसको लेकर निबन्धन कार्यालय सदर गोण्डा के सबरजिस्ट्रार नें मामले की जांचोपरान्त तमाम फर्जी प्रकरण प्रमाणित पाते हुए थाना कोतवाली नगर गोण्डा पर मुकदमा दर्ज कराये गये।
इन मुकदमो को लेकर शासन नें थाना एसआईटी को विवेचना के लिये निर्देश दिये। जिसपर प्रकरण से सम्बन्धित कुल 50 मुकदमें थाना एसआईटी, उ0प्र0 लखनऊ पर दर्ज हुए।इन दर्ज मुकदमो में से धारा 419/420/467/468/471/120बी/386/506 आईपीसी व 7ए भृष्टाचार निवारण अधिनियम में फरार चल रहे आरोपी रामकरन वर्मा पुत्र स्व0 चेतराम नि0 रमनगरा पो0 पिरवरतारा, थाना- खरगूपुरर, जनपद गोण्डा को बुधवार को गिरफ्तार किया गया ।




