August 8, 2026 2:20 am

फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवती का शव,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संवाददाता

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह युवती का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला तो परिजन उसे देखकर दंग रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हरदोई जनपद के थाना अतरौली क्षेत्र के कठिंगरा गांव की गंगा देवी की बेटी अपने मौसी के घर रहीमाबाद थाना क्षेत्र के गहदो मजरे उत्रेहटा में बीते 4 वर्षों से रह रही थी। गुरुवार सुबह को मृतिका प्रीती 22 वर्ष का शव कच्चे मकान में बल्ली में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। परिजनों को जब जानकारी मिली तो वह शव को देखकर दंग रह गए। मिली सूचना के आधार पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने छानबीन कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रीति अपने मौसी के घर पर बीते 4 वर्षों से रह रही थी वह बी ए की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। वहीं 11 मार्च को मौसी के लड़के रामचंद्र की शादी हुई थी पूरा घर रिश्तेदारों से भरा हुआ था। वहीं प्रीति की मां भी थी और वह बुधवार शाम को ही अपने घर पर गई थी। वहीं सुबह प्रीति का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। ग्रामीणों के मुताबिक प्रीति की बड़ी बहन संगीता जो विवाहित है उसके बाद प्रीति थी और उसके बाद उसका भाई रामसेवक, अंजलि, अंशिका है। वहीं पिता सहित मां गंगा देवी घर में रहती हैं।

प्रीति की मौत अज्ञात कारणों के चलते हुई है। थाना प्रभारी रहीमाबाद अनुभव सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर परिजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मृतिका कुछ दिनों से बीमार चल रही थी हालांकि परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच पड़ताल की जा रही है जो भी सत्यता होगी उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!