तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात
लखनऊ। (संवाददाता) बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने खूनी रूप अख्तियार कर लिया। एक पक्ष के लोगो ने ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी, जिससे गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक बंथरा नगर पंचायत के शिवपुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आंबेडकर जयंती के मौके पर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर दो पक्षों के बीच पहले बहस हुई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। इसी दौरान अचानक फायरिंग हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
फायरिंग में घायल युवक की पहचान करन गौतम (पुत्र मनोज),व विशाल निवासी शिवपुरा के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, इलाज जारी है।
घायल करन गौतम ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान रंजीत रावत और विकास पासी ने उस पर गोली चलाई। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है, ताकि स्थिति सामान्य बनी





