July 28, 2026 10:13 pm

बंथरा: सड़क पर बेधड़क होकर कार दौड़ा रहे बिगड़ैल नाबालिग ने छह लोगों को रौंदा, एक मासूम के बच्चे की मौत, पांच घायल

हादसे के बाद किशोरी को छोड़ कार सवार फरार, पुलिस मौके पर 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक छह वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो महिला और दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए।

मृतक दीक्षांत

घटना के समय गाड़ी में एक लड़का और लड़की थे। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, तो वह लड़की को उतारकर फरार हो गया। भीड़ ने लड़की को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

पुलिस के मुताबिक, हनुमान मंदिर के पास सहिजनपुर के प्रमोद कुमार अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी करके दुकान पर सामान ले रहे थे। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद लोग कार ड्राइवर को पकड़ने के लिए भागे तो उसने स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान उसने बाजार में खरीदारी करने आए बंथरा के पापे उर्फ पउवा के 12 साल के बेटे अरमान को टक्कर मार दी। अरमान को कुचलने के बाद 100 मीटर दूर खड़े उन्नाव के अटवा खुर्द निवासी संजय पटेल की पत्नी साधना पटेल (35), उनकी मां मीना देवी (60) और बेटे दीक्षांत (6) को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार ड्राइवर ने उन्नाव के सोहरामऊ के पथरहा गांव के रहने वाले ई-रिक्शा चालक अवध बिहारी (42) को भी रौंद दिया। इतना ही नहीं, अनियंत्रित कार ने आगे खड़ी ऑटो में भी जोरदार टक्कर मारी। जब तक लोग कार चालक को पकड़ते वह वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

हादसे का पता चलते ही अस्पताल में घायलों के परिजनों की भीड़ लग गई।

राहगीरों की मदद से सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। गंभीर रूप से घायल दीक्षांत को सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक दीक्षांत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फरार कार चालक की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी के सहारे कार चालक का पता लगाने में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में चालक के साथ एक युवती भी सवार थी। चालक और किशोरी दोनों ही नाबालिग हैं। घटना के बाद लड़की कार से नीचे उतर गई और कार ड्राइवर गाड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना अंजाम देने वाली कार स्विफ्ट डिजायर बताई जा रही है। बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया कि लड़की ने चालक का नाम गौरव बताया है। दोनों एक साथ अवध कॉलेजिएट नाम के स्कूल में पढ़ते हैं।

घर में मचा कोहराम

दर्दनाक हादसे में 6 साल के दीक्षांत की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। लहूलुहान शव देखकर उसकी माँ गश खाकर गिर पड़ी। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल था। परिचित उन्हें ढांढस बंढाने प्रयास कर रहे थे।

62
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!