June 6, 2026 2:22 pm

बकरीद पर्व को लेकर किए गए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त 

सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस के अलावा पीएसी व आरएएफ के जवान रहेंगे मुस्तैद 

इस किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गुरुवार को पूरे देश व प्रदेश में शानो-शौकत के साथ ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर राजधानी लखनऊ में कड़े सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। इस दौरान कोई किसी तरह का हुड़दंग या खुराफात न कर सके इसके लिए भारी पुलिस बल के साथ ही पीएसी व आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक ईद-उल-अजहा पर्व पर शांति-व्यवस्था कायम रखने तथा सुरक्षा के मद्देनजर छह कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, एक अपर पुलिस उपायुक्त, तीन सहायक पुलिस आयुक्त, आठ निरीक्षक, 33 उपनिरीक्षक, 54 होमगार्ड जवान के अलावा 102 मुख्य आरक्षी, वायरलेस यूनिट, इंटेलिजेंस ( एलआईयू ) की टीमें को पैनी नजर रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि सभी जोन पुलिस अधिकारी दोनों समुदायों एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर चुके हैं और शहर की प्रमुख मस्जिदों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया 24 घंटे पैनी नजर रखी जाएगी। इस दौरान यातायात व्यवस्था में फेरबदल भी रहेगा। इसके अलावा बीस निरीक्षक, 42 उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक 449, मुख्य आरक्षी व आरक्षी 635। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि इस दौरान किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!