सीतापुर। तहसील महोली जनपद सीतापुर के ग्राम बरातपुर और अंबेडकर पार्क बंभौरा में तथागत गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव (बुद्ध पूर्णिमा) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डॉक्टर अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं आपदा मित्र अग्नि सचेतक आशीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आशीष कुमार ने भगवान बुद्ध के संदेश ‘अप्प दीपो भव’ (अपना दीपक स्वयं बनो) पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करते हुए कहा:”तथागत बुद्ध ने हमें अंधविश्वास से दूर रहकर प्रज्ञा और करुणा का मार्ग दिखाया है। हमें उनकी पूजा करने के बजाय उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए, क्योंकि उनके सिद्धांतों पर चलकर ही वास्तविक मानव कल्याण संभव है।”
कार्यक्रम के दौरान कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों ने बुद्ध के चरणों में पुष्प अर्पित कर शांति और भाईचारे का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:छोटेलाल गौतम, राजाराम गौतम, राजकुमार गौतम, दिनेश गौतम (बरातपुर),विकास कुमार, चंदर कुमार, शिव शंकर, हरिशचंद, गुल्ली, मनोज कुमार, मंगा, अरुण कुमार, ढाकन, पवन, पंकज, संजय, दीपक कुमार और अभिषेक।
कार्यक्रम के सफल समापन पर आशीष कुमार ने सभी आयोजकों और सेवादारों को बधाई दी। उन्होंने ग्रामवासियों के इस सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और जागरूकता का संचार करते हैं।




