August 8, 2026 2:19 am

बरेली:थाने में आत्मदाह का प्रयाश,एक दारोगा और छह सिपाही सस्पेंड

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बारादरी थाने में हुई आत्मदाह की घटना और ड्यूटी में लापरवाही के मामले को गंभीरता से लेते हुए एक दारोगा और छह सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

 

बतादे कि पीड़ित अक्षय कुमार नामक डिलीवरी एग्जीक्यूटिव तीन बार शिकायत लेकर थाने पहुंचा था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिससे परेशान होकर उसने थाने में ही पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। एसपी सिटी मानुष पारीक की जांच में जनसुनवाई डेस्क पर तैनात दारोगा सुरेंद्र शर्मा दोषी पाए गए।इसके बाद दारोगा सुरेंद्र शर्मा औऱ सिपाही कृष्ण गोपाल 9 दिसंबर से लापता व सिपाही केशव कुमार (छुट्टी खत्म होने के बाद वापस नहीं आए) व सिपाही प्रशांत कुमार (छुट्टी खत्म होने के बाद वापस नहीं आए) व हेड कांस्टेबल सुरजीत (नवंबर से बिना सूचना गायब) इसके अलावा हेड कांस्टेबल रवींद्र सिंह (शराब पीकर अभद्रता करने के आरोप) व सिपाही संजीव कुमार (ड्यूटी से नदारद) हैं को निलंबित किया गया।

 

बतादे कि अक्षय कश्यप मंगलवार रात करीब 10:30 बजे थाने पहुंचे और खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में सामने आया कि अक्षय उस दिन तीन बार थाने आए थे, लेकिन जनसुनवाई डेस्क पर तैनात सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र शर्मा ने उनकी बात को अनसुनी कर दिया।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!