August 8, 2026 2:14 am

बरेली: फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार, लोगों को ठगने के काम में जुटी थी महिला 

पुलिस जांच पड़ताल में खुली पोल, झूठी पहचान के दम पर लग्जरी जीवनशैली अपना कर करती थी लोगों को प्रभावित

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के बरेली में पकड़ी गई फर्जी महिला आईएएस अधिकारी लोगों को ठगने का काम कर रही थी।पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला ने अपनी झूठी पहचान के दम पर लग्जरी जीवनशैली अपना कर लोगों को प्रभावित करती थी। यही नही लोगों के सामने उसने खुद को उच्च प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पेश किया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस नें महिला के पास कथित रूप से करीब 55 लाख रुपये का बैंक बैलेंस पाया है।जिसे वह अपनी ‘सरकारी पहुंच और रुतबे’ का हिस्सा बताकर दिखाती थी। इसके अतिरिक्त उसके पास एक लग्जरी एसयूवी गाड़ी भी थी। इसी गाड़ी से वह चलती थी औऱ खुद को एक प्रभावशाली अधिकारी के रूप में प्रस्तुत करती थी।

पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर वह खुद को आईएएस बताकर लोगों से संपर्क बनाती थी और कई जगहों पर अपनी पहचान का गलत इस्तेमाल करती थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोगों को उसके व्यवहार और दस्तावेजों पर शक हुआ। इसके बाद शिकायतें दर्ज की गईं और जांच शुरू हुई। जांच एजेंसियों ने पाया कि महिला के पास किसी भी प्रकार की आईएएस सेवा से जुड़ी वैध नियुक्ति नहीं थी और उसने पूरी पहचान फर्जी तरीके से बनाई थी।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो यह पूरा मामला गंभीर धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है। आरोपी पर फर्जी दस्तावेज बनाने, लोगों को गुमराह करने और आर्थिक लाभ लेने के आरोप लगाए गए हैं।

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।यही नही पुलिस उसके सभी नेटवर्क की भी जांच कर रही है। इसके फर्जी बाड़े में कौन कौन लोग शामिल है पुलिस इसका भी पता लगा रही है। इस घटना ने एक बार फिर फर्जी पहचान और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।हलांकि अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी सरकारी पहचान को बिना सत्यापन के स्वीकार न करें और संदिग्ध मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।पुलिस जाँच पूरी होने के बाद भी इस मामले में और भी बड़े खुलासे कर सकती है।इस बात की संभावना जताई जा रही है।पुलिस की जाँच कई इंगिल से जारी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!