April 21, 2026 11:19 pm

बलिया: पुलिसकर्मी ने की महिला के साथ की मारपीट, सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडिओ 

शिकायत के बाद एसपी ने दिए पूरे मामले की जांच के आदेश 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के बलिया जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी महिला के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है।

 

वैसे यह घटना 13 अप्रैल की बताई जा रही है। मामले में पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की है,कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।बताया जा रहा है कि यह घटना बांसडीह कोतवाली क्षेत्र की है। जमीन विवाद की सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची थी। पीड़िता के अनुसार, विपक्षी पक्ष उसकी जमीन पर झोपड़ी बना रहा था, जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके चाचा को ही पकड़ लिया। जब उसने इसका विरोध किया, तो सिपाही सुजीत कुमार ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

मारपीट के बाद वायरल वीडियो में भी सिपाही को महिला को पीटते हुए देखा जा सकता है। पीड़िता का कहना है कि वह गर्भवती है और घटना के बाद उसने मेडिकल जांच की मांग की, लेकिन थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि उसे अपशब्द कहकर भगा दिया गया।इसके बाद महिला न्याय की गुहार लगाने सांसद कार्यालय पहुंची। फिलहाल एसपी ओमवीर सिंह ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र को सौंपी है और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!