न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवायें तथा पशु स्वास्थ्य के तहत बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा सेवायें हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2154.40 लाख (रूपये 21 करोड़ 54 लाख 40 हजार) रूपये की धनराशि स्वीकृति दी है।
इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं योजना हेतु निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराया जायेगा।




