शिकायत के बाद भी नही हुईं कार्रवाई, पुलिस कप्तान नें दिया कार्रवाई का आश्वासन
ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के बांदा जिले के कालिंजर क्षेत्र में महिला ने पुलिस सिपाही पवन कनौजिया पर शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक शोषण करने तथा लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी सिपाही ने वर्ष 2021 में कालिंजर थाने में तैनाती के दौरान उसकी दुकान पर आना-जाना शुरू किया और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के मुताबिक , इस दौरान सिपाही ने उससे गाड़ी खरीदने के नाम पर 2 लाख रुपये नकद और लगभग 1.5 लाख रुपये के जेवर भी ले लिए। जिन्हें उसने कभी वापस नहीं किया। बाद में सिपाही का स्थानांतरण हमीरपुर हो गया, लेकिन इसके बावजूद वह दिसंबर 2024 से जून 2026 तक महिला को बांदा में अपने साथ लगभग सात महीने तक रखता रहा और उसका लगातार शोषण करता रहा।उसके इस कृत्य से महिला परेशान हो गई।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो 20 मार्च 2026 को सिपाही ने खुलासा किया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसे केवल समय बिताने के लिए रखा था। साथ ही उसने महिला को झूठे केस में फंसाने और मारपीट कर धमकी देकर भगा दिया।इस मामले को लेकर पीड़िता ने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों और कालिंजर थाना प्रभारी से की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामला सामने आने के बाद इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।




