मलिहाबाद लखनऊ। निर्माणाधीन लखनऊ हरदोई राज मार्ग पर जिंदौर के निकट बाईक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा हैज्ञात हो कि जगसिया थाना संडीला निवासी राहुल यादव व रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना निवासी रुपा यादव अपनी बाइक यूपी 32 जे जे2874से लखनऊ से वापस तरौना आ रहे कि जिंदौर मजार के निकट निर्माणाधीन लखनऊ हरदोई का मलबा होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिससे बाइक सवार राहुल यादव को काफी चोटे आई ग्रामीणों की मदद से राहुल यादव ने रहीमाबाद चौराहे पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।




